फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri Police jawan won bronze medal in Wushu

Pauri News: पौड़ी पुलिस के जवान ने वुशु में जीता कांस्य पदक

Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Pauri Police jawan won bronze medal in Wushu
पौड़ी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पौड़ी पुलिस के जवान ने वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। पौड़ी पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी लवीश कुंवर ने 85 सीनियर वर्ग में यह पदक जीता। बताया कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर लंबे समय से तैयारी पर जुटे थे। लवीश अब आगामी चैंपियनशिप में गोल्ड की तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2011 के भर्ती व देहरादून निवासी लवीश कुंवर का मूल खेल बॉक्सिंग रहा। बताया कि पुलिस टीम की मुख्य कोच अंजना रानी के मार्ग दर्शन में उन्होंने वुशु खेल में अभ्यास शुरू किया। बताया कि इससे पूर्व वह 2012 में दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता व 2019 में जम्मू कश्मीर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वहीं एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने लवीश की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने आगामी खेलाें में उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed