फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pakistan entrusted Shabir close to Naiku to attack BJP leader

पाकिस्तान ने नायकू के करीबी शाबिर को सौंपा था भाजपा नेता पर हमले का काम

विज्ञापन
Pakistan entrusted Shabir close to Naiku to attack BJP leader
श्रीनगर। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि गांदरबल में भाजपा नेता पर हमले का काम पाकिस्तान ने हिज्ब कमांडर रहे आतंकी रियाज नायकू के करीबी को सौंपा था। हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में वह मार गिराया गया।
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को आतंकी हमले में शहीद हुए कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंगलवार शाम जब गांदरबल के नुनर इलाके के रहने वाले भाजपा नेता ग़ुलाम हसन राथर घर से दूसरी जगह जाने के लिए निकाल रहे थे इसी दौरान आतंकियों ने उनपर फायरिंग की। उनके साथ तैनात कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन और जहांगीर ने आतंकियों को मुहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान अल्ताफ गंभीर रूप से घायल हो गए और शहादत पाई। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। डीजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकी की शिनाख्त पुलवामा के अवंतीपोरा के रहने वाले शाबिर के तौर पर की गई। वह हिज्ब कमांडर रियाज नायकू का दाहिना हाथ था। वह उसके साथ ओजीडल्ल्यू के तौर पर काम करता था और पाकिस्तान ने ही उसे विशेष तौर पर इस हमले को अंजाम देने के लिए गांदरबल भेजा था। दिलबाग सिंह ने कहा कि हमे गर्व है कि हमारे जांबाज सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मुहतोड़ जवाब दिया। डीजीपी ने जवान की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि इनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन

ओजीडब्ल्यू से बना सक्रिय आतंकी
डीजीपी ने बताया कि शाबिर कुछ समय पहले ही ओजीडब्ल्यू से सक्रिय आतंकी बना था और हिज्ब द्वारा इसे वहां से गांदरबल के लिए टारगेट किलिंग के लिए रवाना किया गया था। उसे केवल पाकिस्तान द्वारा टारगेट दिया जाता था। टीआरएफ को लेकर डीजीपी ने कहा कि वो एक माउथपीस है पाकिस्तान का, जिसने पहले 39 पत्रकारों को धमकी दी। पाकिस्तान ही इन सभी हत्याओं के पीछे शामिल है जो टीआरएफ के जरिये इन्हें अंजाम दे रहा है। गांदरबल हमले में एक और आतंकी के होने खबर को लेकर डीजीपी ने कहा कि खून के निशान पाए गए हैं जिसे फॉलो किया गया है। मामले में एसपी ने कहा कि एक से ज्यादा आतंकी हमले में शामिल थे। और खून के निशान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed