फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Paithani PHC relies on hand pumps; residential building also lacks electricity and water.

Pauri News: पीएचसी पैठाणी हैंडपंप के भरोसे, आवासीय भवन भी बिजली-पानी नहीं

Thu, 20 Aug 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 20 Aug 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Paithani PHC relies on hand pumps; residential building also lacks electricity and water.
थलीसैंण। विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से अस्पताल हैंडपंप के भरोसे चल रहा है जबकि आवासीय भवनों में भी बिजली व पानी नहीं हैं। ऐसे में चिकित्सकों व कर्मचारियाें को किराये के कमरों पर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के करीब 20 से अधिक गांवों के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्थापित पीएचसी पैठाणी में मानकों के अनुरूप दो चिकित्सक व पर्याप्त स्टाफ है लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के समीप ही स्टाफ भवन बनाए तो गए हैं लेकिन इनमें बिजली है न पानी।
विज्ञापन

जिपं सदस्य डॉ. शिवचरण नौडियाल ने बताया कि रात के समय कई बार इमरजेंसी होने पर चिकित्सकों को कमरे से अस्पताल आना पड़ता है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते चिकित्सकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। बिना रखरखाव के स्टाफ भवन की हालत खराब होती जा रही है जबकि पीएचसी में दो चिकित्सक तैनात हैं उन्हें 15-15 दिन के रोस्टर पर थलीसैंण सीएचसी जाना पड़ता है। सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि बीते दिनों पैठाणी अस्पताल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed