फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Raids conducted on 39 establishments; 10 domestic cylinders seized.

Pauri News: 39 प्रतिष्ठानों पर छापा, 10 घरेलू सिलिंडर किए जब्त

Thu, 20 Aug 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 20 Aug 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted on 39 establishments; 10 domestic cylinders seized.
देवप्रयाग। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर स्थित होटल व ढाबों पर छापा मारा। इस दौरान आठ प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 10 घरेलू एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रशांत बिष्ट के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक योगेंद्रपाल परमार, थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा और लिपिक आशीष बिष्ट की टीम ने बछेलीखाल, तीन धारा और देवप्रयाग क्षेत्र के करीब 39 खाद्य व भोजनालय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान रावत टी स्टॉल, धनंजय भोजनालय, होटल जगदंबा, रावत मैगी प्वाइंट, रावत भोजनालय, अन्नपूर्णा शुद्ध भोजनालय, चौंदकोट भोजनालय और तड़ियाल रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का अवैध रूप से उपयोग होता मिला। इसके बाद टीम ने मौके से 10 सिलिंडर जब्त किए। जब्त सिलिंडरों को अग्रिम आदेशों तक चंद्रबदनी गैस सेवा, अंजनीसैंण को दे दिया गया है। खाद्य अधिकारी प्रशांत बिष्ट ने कहा कि घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed