फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Registration for admission to vacant seats for the semester is open until the 23rd.

Pauri News: सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण 23 तक

Thu, 20 Aug 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 20 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Registration for admission to vacant seats for the semester is open until the 23rd.
बीए एलएलबी में भी प्रवेश के लिए पोर्टल खुला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विवि ने सीयूईटी(यूजी)-2026 में शामिल ऐसे अभ्यर्थियों को पंजीकरण का अवसर दिया है जिन्होंने विवि की ओर से निर्धारित सीयूईटी डोमेन विषय मैपिंग के अनुरूप उचित विषय संयोजन का विकल्प नहीं चुना है।

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि अभ्यर्थी 20 अगस्त से 23 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश के लिए काउंसलिंग 25 अगस्त को होगी। विवि के बिड़ला, एसआरटी परिसर टिहरी और डॉ. बीजीआर परिसर पौड़ी में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। बिड़ला परिसर में बीएससी फॉरेस्ट्री, बीएससी लाइफ साइंस, बीएससी मैथेमेटिक्स, बीकॉम, बीएससी योगिक साइंस, बीए, बीएचएम, बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, इंटीग्रेटेड एमबीए तथा लोक संगीत एवं लोक नृत्य में डिप्लोमा जैसे कार्यक्रमों में सीटें हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संबद्ध महाविद्यालयों में बीए एलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए भी पोर्टल खुला है। विवि ने स्पष्ट किया कि केवल उपलब्ध रिक्त सीटों के सापेक्ष किए गए पंजीकरण ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया में विचारणीय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed