फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Packaging of state fruits will be same: Subodh

एक जैसी होगी प्रदेश के फलो की पैकेजिंग: सुबोध

Sat, 12 Dec 2020 05:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Packaging of state fruits will be same: Subodh
अब प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादित होने वाले फलों की पैकेजिंग एक जैसी होगी। इससे उत्तराखंड के फलो को एक अलग पहचान मिलेगी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में फलों की खेती की जा रही है। इन फलों को देश के हर कोने में निर्यात भी किया जा रहा है, लेकिन अभी तक फलों की पैकेजिंग स्थानीय स्तर पर अपने हिसाब से हो रही है, जिससे देश व प्रदेश के बाजार में उत्तराखंड के फलों को कोई स्पष्ट पहचान नहीं मिल पाई है। जिले के प्रभारी मंत्री व सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सभी जनपदों को अपने यहां उत्पादित होने वाले फलों की पैकेजिंग एक जैसी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक जैसी पैकेजिंग से फल देश के अन्य बाजारों में पहुंचने पर उत्तराखंड की एक अलग पहचान बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed