फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Order for magisterial inquiry into the death of forest guard

वन प्रहरी की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Sat, 31 Jul 2021 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Order for magisterial inquiry into the death of forest guard
कार्बेट टाइगर रिजर्व (केटीआर) के झिरना रेंज से एक राइफल चोरी के मामले में कालागढ़ पुलिस की पूछताछ के बाद घर पहुंचने पर वन प्रहरी की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश हो गए हैं। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आदेश जारी करते हुए एसडीएम कोटद्वार को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम ने बताया कि जांच अधिकारी को एक माह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ में विगत 23 जुलाई की सुबह वन प्रहरी सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौत होने पर परिजनों ने थाने में मृतक का शव लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय से एसएसपी पी. रेणुका देवी थाना कालागढ़ पहुंची थीं और ग्रामीणों को मामले की जांच का आश्वासन दिया था। इसके बाद एसएसपी रेणुका देवी ने डीएम से मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने एसएसपी का पत्र मिलते ही मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed