फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Opposition spreading confusion about CAA: Dr. Dhan Singh

देश में अच्छे कार्यों का होना कांग्रेस को नहीं पचता: डा. धन सिंह

Mon, 06 Jan 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Opposition spreading confusion about CAA: Dr. Dhan Singh
पौड़ी में सीएए के सर्मथन में रैली निकालते भाजपाई। - फोटो : PAURI
जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपाइयों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली। रैली का संबोधित वक्ताओं ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा। सीएए एक ऐतिहासिक कानून है। जो देश में आजादी के बाद प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के द्वारा किया गया सबसे बड़ा काम किया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यालय के सिविल लाइन स्थित बद्रीनाथ धर्मशाला में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में में भाजपाई एकत्र हुए। रैली एजेंसी चौक, माल रोड, बस अड्डा, धारा रोड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ रावत ने कहा कि सीएए से पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जा रही है। उन्होंने जेएनयू में मारपीट पर कहा कि वामपंथी संगठनों ने अभाविप कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। जिसकी मैं घौर निंदा करता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नाम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नहीं हूं। अपने संबोधन में विधायक मुकेश कोली ने कहा कि सीएए नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है। रैली के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से जिला पंचायत कार्यालय तक करीब आधे घंटे जाम लगा रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, पूर्व प्रमुख संतोषी रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल, हेमलता भट्ट, कुसुम चमोली, नीलम जुयाल, राजकुमार पोरी, ओपी जुगरान, धर्मवीर रावत, भुवन डोभाल, सुमनलता ध्यानी, संगीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed