फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Operation of Hunter House will start soon in Pauri

Pauri News: पौड़ी में जल्द शुरू होगा हंटर हाउस का संचालन

Thu, 14 Nov 2024 04:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Operation of Hunter House will start soon in Pauri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। मुख्यालय में बने हंटर हाउस को जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे शहर में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नवनिर्मित हंटर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने एक विशेष समिति का गठन कर इसके शीघ्र संचालन के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि लोगों को गुलदार के व्यवहार के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता करना व मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की मंशा से हंटर हाउस का निर्माण किया गया है। डीएम ने बताया कि हंटर हाउस के संचालन शुरू होते ही यहां प्रकृति प्रेमियों व पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही लोग अपने आस पास के वातावरण में गुलदार व अन्य जीवों की भूमिका से भी रूबरू होंगे। साथ ही हंटर हाउस में वन्य जीवाें के संरक्षण के उपायों के बारे में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विशेषज्ञ लोगों को गुलदार के साथ सुरक्षित रहने के वैज्ञानिक तरीके भी सिखाए जाएंगे। कहा कि यह प्रयास मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता आरडब्ल्यूडी गजेंद्र सिंह, रितेश नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed