फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One more killed in Max accident full of Holyars

होल्यारों से भरी मैक्स दुर्घटना में एक और की मौत

Sat, 19 Mar 2022 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
One more killed in Max accident full of Holyars
होल्यारों की टोली को लेकर जा रही मैक्स दुर्घटना में एक और होल्यार की मौत हो गई है। जबकि चार घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा और पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं पैठाणी पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक दुर्घटना के बाद से घायल अवस्था में फरार हो गया था।
विज्ञापन

पैठाणी थाना क्षेत्र में होल्यारों की टोली को लेकर जा रही मैक्स दुर्घटना में घायल नरेंद्र सिंह (32) पुत्र नारायण सिंह निवासी बिसौणा गांव, जिला चमोली ने भी उपचार के दौरान बेस अस्पताल श्रीनगर में दम तोड़ दिया है। श्रीकोट चौकी प्रभारी मनोज रावत ने बताया कि चार घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने चालक गजराज पंवार निवासी कंडियाल गांव थाना लंबगांव जिला टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दुर्घटना में मृत रोहित के पिता शेर सिंह की तहरीर पर पुलिस चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गत 17 मार्च को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची थी। शाम को पैठाणी से लौटते समय चुठानी बैंड के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरी। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि चालक गजराज सिंह हादसे के बाद से घायल अवस्था में ही फरार चल रहा था। यह चमोली जिले के बिसौणा गांव में गत एक वर्ष से सड़क निर्माण के कार्य में वाहन चलाने का काम कर रहा है। आरोपी चालक को त्रिपालीसैण मोटर मार्ग पर बनास मोड से गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी चालक को जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed