फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One lakh rupees withdrawn from a bank account wihtout the knowledge of owner

बस मालिक के बैंक खाते से उड़ाई एक लाख की रकम--

Wed, 24 Jul 2019 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees withdrawn from a bank account wihtout the knowledge of owner
एटीएम क्लोनिंग कर बस मालिक के खाते से अज्ञात ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। किश्तों में बैंक खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर बस मालिक ने एटीएम को ब्लॉक करने के साथ ही पुलिस व बैंक को सूचना दी, लेकिन तब तक उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ चुके थे।
विज्ञापन

बूंगा गांव निवासी (हाल निवास किलकिलेश्वर) सुरेंद्र सिंह ने 19 जुलाई को श्रीनगर स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले थे। इस बीच ना तो उसने किसी को अपना एटीएम दिया और ना ही किसी के साथ बैंक संबंधी कोई जानकारी साझा की। 20 जुलाई की रात और 21 जुलाई की सुबह उसके खाते से किसी ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। इसमें से कुछ रकम एटीएम से आहरित की गयी थी और कुछ दूसरे खाते में ट्रांसफर की गयी। रकम निकलने के मैसेज फोन पर आए, लेकिन रात के वक्त नींद में होने की वजह से उसे पता नहीं चला। सुबह जब उसने मैसेज पढ़ा, तो कार्ड ब्लॉक करा दिया। इधर, कोतवाल कीर्तिनगर जवाहर लाल ने बताया कि संबंधित बैंक को डिटेल देने के साथ ही जांच के लिए कहा गया है। पीड़ित की माने, तो यह एटीएम क्लोनिंग का मामला हो सकता है। पीड़ित के अनुसार उसने 20 जुलाई की सुबह जब श्रीनगर में एटीएम से रुपये निकाले थे, उससे पहले कुछ युवक रुपये निकाल रहे थे। उक्त युवक उसके रुपये निकालने के बाद दोबारा से एटीएम में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed