फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Objection to seeking one year experience in healthcare

स्वास्थ्य सेवा में एक वर्ष का अनुभव मांगने पर आपत्ति

Wed, 06 Oct 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Objection to seeking one year experience in healthcare
समाज कार्य से स्नातकोत्तर (एमएसडब्लू) डिग्रीधारकों ने मेडिकल कॉलेजों में सोशल वर्कर के लिए स्वास्थ्य विभाग में एक वर्ष की सेवा को अनिवार्य आहर्ता करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस अनिवार्य को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को एमएसडब्लू कर चुके छात्र-छात्राओं की बैठक हुई। उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सोशल वर्कर की भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की है। यह पद मूलत: तकनीक संवर्ग का पद है, जिसमें शैक्षिक योग्यता के रूप में दो वर्षीय व्यावसायिक कोर्स एमएसडब्लू को रखा जाता है। लेकिन चयन आयोग ने जो विज्ञप्ति जारी की है, उसमें शैक्षिक आहर्ता के रूप में समाज कार्य में स्नातकोतर डिग्री के साथ-साथ स्वास्थ्य कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक वर्ष का अनिवार्य अनुभव भी रखा है। गत दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस बीच जिनको समाजकार्य विषय में डिग्री प्राप्त हुई, उनको कोरोना के कारण कोई रोजगार नहीं मिल पाया। जिसके चलते उनको कोई भी अनुभव नहीं मिल पाया। ऐसे में वह अनुभव प्रमाणपत्र कहां से लाएंगे। बैठक में बिजेंद्र सिंह, अभिषेक थपलियाल, रुचि, पूजा भट्ट, कविता, रंजीता, कामिनी, अरविंद, पवन परमार, रजत, हंसिका, कविता नेगी व किरण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed