फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Notice to a private ultrasound center in Kotdwar

कोटद्वार के एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस

Thu, 08 Jul 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to a private ultrasound center in Kotdwar
जनपद पौड़ी के कोटद्वार में एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। बताया गया कि सेंटर जिस डाक्टर के नाम से पंजीकृत है। उसके बजाय कोई ओर अल्ट्रासाउंड कर रहा था। सीएमओ ने बताया कि सेंटर संचालक को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक-विनियमन तथा दुरुपयोग अधिनियम) की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जनपद के समस्त निजी एवं सरकारी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर एक माह के भीतर एक्टिव ट्रैकर डिवाइस लगाए जाए। डीएम ने बच्चों के जन्म से जुड़े बर्थ रजिस्ट्रेशन सिस्टम व आशा प्रोग्राम के आंकड़ों में अंतर पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाते विकासखंड वार सही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जनपद में कुल 23 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। इनमें 17 निजी और 6 सरकारी हैं। 3 केंद्रों में सिटी स्कैन व ईको ही होते हैं। इस अवसर पर सीडीओ आशीष भटगाई, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष नेगी, सदस्य भजनी भंडारी, जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी, आस्था सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा, डा. गुंजन बहुगुणा, डा. सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed