फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NIT Uttarakhand convocation tomorrow

एनआईटी उत्तराखंड का दीक्षांत समारोह कल

Thu, 23 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
NIT Uttarakhand convocation tomorrow
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड का द्वितीय दीक्षांत समारोह वर्चुअल मोड में कल (शनिवार) आयोजित होगा। जवाहर लाल नेहरू विवि कुलाधिपति एवं नीति आयोग के सदस्य डा. विजय कुमार सारस्वत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में बीटेक, एमटेक व शोध छात्रों को ऑनलाइन उपाधि और गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एनआईटी उत्तराखंड के कुलसचिव डा. पीएम काला ने बताया कि कोरोना काल की वजह से दीक्षांत समारोह वर्चुअल आयोजित किया जा रहा है। समारोह 25 सितंबर की सुबह 10.35 बजे से वर्चुअल मोड में शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नीति आयोग के सदस्य डा. विजय सारस्वत करेंगे, जबकि एनआईटी उत्तराखंड की बीओजी (शासकीय मंडल) के अध्यक्ष डा. रविंद्र त्यागी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पौने 11 बजे एनआईटी के निदेशक स्वागत भाषण के साथ ही संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संदेश सुनाया जाएगा। तत्पश्चात कार्यक्रम में स्नातक (2015 व 2016 बैच), स्नातकोत्तर (2016, 2017 व 2018 बैच) और पीएचडी की डिग्रियां बांटी जाएंगी। संस्थान में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed