{"_id":"66814bbec3de27529c0a507c","slug":"nikita-and-kabir-won-the-mini-marathon-shrinagar-news-c-53-1-sri1003-106608-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: निकिता और कबीर ने जीती मिनी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: निकिता और कबीर ने जीती मिनी मैराथन
Sun, 30 Jun 2024 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
सीएम के हाथों होगा बड़ियारगढ महाविद्यालय का शिलान्यास : विधायक
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के बड़ियारगढ़ क्षेत्र के मल्ली रिंगोली में ‘नशा मोबाइल छोड़ो, स्वास्थ्य से नाता जोड़ो’ थीम पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि जल्द सीएम के हाथों बडियारगढ़ में बनने जा रहे महाविद्यालय का शिलान्यास कराया जाएगा।
पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी स्व. नितिशा नेगी की स्मृति में आयोजित मिनी मैराथन में क्षेत्र के 40 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। पांच किमी मैराथन को विधायक विनोद कंडारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवक मंगल दल, दिल्ली समिति रिंगोली मल्ली और क्लासिक स्पोर्ट्स की पहल पर आयोजित मैराथन में बालिका वर्ग में निकिता निवासी पारी पैंडोली ने पांच किमी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तल्ली रिंगोली की आयुषी ने दूसरा, कांडा लोस्तु की कविता ने तृतीय, रिगोली की मिनाक्षी ने चौथा व फेतखंडा की मोनिका ने पंचवां स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में कबीर प्रथम, संकेत द्वितीय, मनीष तृतीय, अभिषेक चौथा तथा रोहित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। महिला मंगल दलों के लिए जल्द औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण कार्यक्रम शुरू कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर श्रीनगर से पहुंचे पीटीआई विकास घिल्डियाल, डॉ. विनीत पोस्ती, भाजपा मीडिया प्रभारी विपेंद्र बिष्ट, सुरेन्द्र भंडारी, गोविंद सिंह, धुव्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।