फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NGT stopped from Gadoli-Buakhal road: MP

गडोली-बुआखाल मार्ग से हटी एनजीटी की रोक : सांसद

Mon, 30 Nov 2020 04:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
NGT stopped from Gadoli-Buakhal road: MP
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी बाईपास रोड गडोली-बुआखाल मोटर मार्ग से एनजीटी की रोक हट गई है। मोटर मार्ग का जल्द ही सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। कहा कि मुख्यालय में कूड़ा निस्तारण व बस अड्डा निर्माण कार्य सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शहर में खस्ताहाल सड़कों के सुधारीकरण को लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सर्किट हाउस में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन का कार्य वर्ष 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रदेश में 2022 तक हर घर में बिजली व पानी का कनेक्शन होगा। गढ़वाल सांसद ने समाज कल्याण विभाग का कार्यालय सुगम स्थल पर शिफ्ट नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सांसद ने दिव्यांगों के लिए सुगम स्थल पर कार्यालय शिफ्ट नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, धर्मवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, संजय बलूनी, ओपी जुगरान, संगीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंडोलिया मंदिर में की पूजा-अर्चना
पौड़ी। गढ़वाल सांसद ने क्यूंकालेश्वर व कंडोलिया मंदिर में भगवान के दर्शन व पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मुख्यालय में बन रहे कंडोलिया पार्क का निरीक्षण किया। कहा कि जिला प्रशासन की अच्छी पहल है। कहा ल्वाली झील निर्माण, सीता माता सर्किट विकसित होने से पौड़ी में पर्यटन व स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed