फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Newly appointed Kotwal suggested to improve the system

पार्किंग की समस्या के निराकरण के लिए तहसील और नगर पालिका से होगी वार्ता

Fri, 02 Oct 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed Kotwal suggested to improve the system
नवनियुक्त कोतवाल मनोज रतूड़ी ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों, व्यापार संघ, छात्र प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव लिए।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में हुई बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष श्रीकोट नरेश नौटियाल ने कहा कि वाहन स्वामियों ने फुटपाथ के साथ-साथ सड़क का किनारा भी घेर लिया है। इससे पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है। लोगों ने वन वे ट्रेफिक व्यवस्था सख्ती से लागू करने, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग ठेली-फड़ व्यवस्था सुधारने और सड़क पर वाहनों की मरम्मत न करने देने के सुझाव दिए। सुझाव मिलने के बाद कोतवाल ने कहा कि तहसील प्रशासन और नगर पालिका के साथ बैठक कर पार्किंग के लिए ऐसे स्थान देखे जाएंगे जो बाजार आने वालों के लिए उपयुक्त हो। बैठक में नवनियुक्त एसएसआई रविंद्र रमोला, नगर पालिका सभासद विनोद मैठाणी, अनूप बहुगुणा, सूरज व विनीत पोस्ती, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, व्यापार सभा श्रीनगर अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, पीबी नैथानी, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल, त्रिभुवन राणा, मुकेश अग्रवाल व दिनेश पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed