{"_id":"626ea8e390f58a5f372eedb5","slug":"new-building-of-iti-bungidhar-and-future-of-students-neglected-pauri-news-drn41055460","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई बूंगीधार का नया भवन व छात्रों का भविष्य उपेक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई बूंगीधार का नया भवन व छात्रों का भविष्य उपेक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक थलीसैंण के ग्राम प्रधान संगठन ने चौथान पट्टी स्थित आईटीआई बूंगीधार के नए भवन व अध्ययनरत छात्रों का भविष्य को लेकर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि आईटीआई का नया दो मंजिला भवन रिक्साल गांव में बना है, लेकिन भवन में शौचालय, बिजली व्यवस्था व फर्नीचर का अभाव है। जबकि आईटीआई में कोपा ट्रेड के तहत 18 छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। उन्होंने जल्द विद्यालय में व्यवस्थाएं जुटाकर इसके संचालन की मांग की।
ब्लाक थलीसैैंण के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने आईटीआई बूंगीधार के नए भवन में कक्षाओं के संचालन नहीं होने लेकर बैठक की। पंचायत जनप्रतिनिधियों ने नए भवन की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर अध्यक्ष सिंह ने बताया कि आईटीआई बूंगीधार का नया दो मंजिला भवन रिक्साल गांव में बना है, लेकिन इस भवन में अव्यवस्थाओं के कारण विधिवत संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में केंद्र में दो अनुदेशक सहित 7 लोगों का स्टाफ सेवारत है। ग्राम प्रधान रिक्साल मान सिंह चौधरी ने बताया कि रिक्साल में बने नए भवन को पांच साल होने को हैं, लेकिन निर्माणदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम निर्माण कार्य छोड़कर जा चुकी है। इसके चलते भवन में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। बैठक में पूर्व प्रधान पाठौ नारायण सिंह, पीटीए अध्यक्ष धन सिंह रावत, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।