{"_id":"667bf88cee949ca6ac03c98e","slug":"ncert-books-could-not-reach-the-market-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-106528-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बाजार में नहीं पहुंच पाई एनसीईआरटी की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बाजार में नहीं पहुंच पाई एनसीईआरटी की पुस्तकें
Wed, 26 Jun 2024 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अप्रैल में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद अभी बाजार में एनसीईआरटी की कक्षा छह की पुस्तकें नहीं पहुंच पाई है, जिससे अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतें हो रही है। बताया जा रहा है कि पाठ्यक्रम बदले जाने के कारण एनसीईआरटी की नई प्रिंट पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, लेकिन बाजार में नई प्रिंट की पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं। इससे विद्यालयों में पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है।
अभिभावकों का कहना है कि अप्रैल से अब तक तीन माह गुजर जाने के बावजूद पुस्तकें न आना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर समय पर छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इधर केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर की प्रधानाचार्य कृति सक्सेना का कहना है कि स्कूल खुलने के दौरान नए सिलेबस की पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने पर छात्रों को ब्रिज कोर्स कराया गया। जब तक पुस्तकें नहीं आती हैं तब तक छात्रों के लिए विद्यालय स्तर पर सिलेबस भी डिजाइन किया गया है। संवाद