{"_id":"58b44a5e4f1c1b7c0583073a","slug":"mountain-carved-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ काटकर बनाई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ काटकर बनाई पार्किंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी के छत्रीधार में पहाड़ काटकर बनायी जा रही पार्किंग।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार रोड पर छत्रीधार में अब जाम नहीं लगेगा। नगर पालिका यहां पर भव्य पार्किंग बना रही है। पार्किंग बनने के बाद यहां पर 150 टैक्सी पार्किंग करने की व्यवस्था होगी। इससे जहां नगर पालिका को फायदा पहुंचेगा, वहीं जाम की समस्या से भी छुटकारा मिल पाएगा।
विज्ञापन
पालिका की ओर से यहां पर बड़े चट्टान को काटा जा रहा है। इसके बाद यहां पर दीवार बनाकर पार्किंग बनाई जा रही है।
पालिका की ओर से करीब एक करोड़ की लागत से यह पार्किंग बनाई जा रही है। यहां पर कैंटीन की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि वाहन स्वामी यहां पर खाना व चाय पी सकें।
विज्ञापन
जिस जगह पर यह पार्किंग बनाई जा रही है, वहां से एक सड़क बस स्टेशन तो दूसरी सड़क डिग्री कालेज के लिए जाती है। इसी एरिया में आरटीओ, ट्रेजरी, ब्लॉक आफिस, जबकि दूसरी तरफ प्रसार प्रशिक्षण केंद्र है। ऐसे में यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग बनने के बाद यहां पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल पाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका के अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि पहाड़ को काटने में थोड़ा समय लग रहा है। पार्किंग का काम पूरा होने के बाद लोगों के घरों में टूटा फूटा सामान एकत्र करके दीवार को खूबसूरत बनाया जाएगा। इसके लिए राजस्थान से मिस्त्री बुलाए जाएंगे। लंबे समय से पार्किंग बनाने की योजना चल रही थी।