फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   More than 13 crores deposited in 67,172 farmers' accounts

67,172 किसानों के खातों में जमा हुई 13 करोड़ से अधिक की धनराशि

Fri, 25 Dec 2020 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
More than 13 crores deposited in 67,172 farmers' accounts
पौड़ी में आयोजित सदभावना दिवस कार्यक्रम में बोलते विधायक पौड़ी मुकेश कोली। - फोटो : PAURI
सुशासन दिवस पर जिले के 67 हजार 172 किसानों के खातों में 13 करोड़ 43 लाख 44 हजार की धनराशि जमा हुई। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने कहा कि कृषि सुधार कानून किसान हित को देखकर बनाया गया है। इस कानून से कृषक स्वतंत्र हुआ है।
विज्ञापन

सीडीओ पौड़ी आशीष भटगाईं ने बताया कि जिले में 67,172 किसानों के खातों में 13 करोड़ 43 लाख 44 हजार की धनराशि जमा हुई है। मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा ने पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा, मौसम आधारित फसल बीमा, किसान मानधन योजना, कृषि यंत्रीकरण, परंपरागत कृषि विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि जिले में ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर पीएम का संबोधन सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, एडीएम डा. एसके बरनवाल, पीडी संजीव कुमार राय, डीडीओ वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार सीवीओ डा. एसकेएस बर्तवाल, डीएसटीओ संजय शर्मा, सुनीता अरोड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed