फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Modi government has done historic work in six years: Tirath

छह साल में मोदी सरकार ने किए ऐतिहासिक काम: तीरथ

Thu, 04 Jun 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Modi government has done historic work in six years: Tirath
श्रीनगर मे पत्रकारों से वार्ता करते गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत - फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का कहना है कि मोदी सरकार ने पिछले छह सालों में ऐतिहासिक काम किए हैं। कोरोना महामारी का सामना करने में भी भारत अन्य देशों से आगे रहा है। इस कठिन दौर में सरकार ने मजदूर वर्ग से लेकर उद्योगपतियों के लिए राहत पैकेज दिए।
विज्ञापन

गढ़वाल सांसद ने यहां मीडिया के समक्ष मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूर्ण होने पर छह साल की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ने गरीब कल्याण योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत की है। कहा कि लॉक डाउन के दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की सभी 14 विधान सभा क्षेत्रों का भ्रमण कर कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया। एक सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सबसे निचले पायदान में रखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को राज्य ही क्रियान्वित करती हैं। सभी योजनाएं ठीक चल रही हैं, तो मुख्यमंत्री की क्षमता पर सवाल ही नहीं उठता। इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र रावत, गणपति भट्ट, मानव बिष्ट और अनुग्रह मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed