फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Models of 96 child scientists from 8 blocks were displayed in the district.

Pauri News: जिले में 8 ब्लॉक के 96 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल हुए प्रदर्शित

Thu, 19 Dec 2024 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Models of 96 child scientists from 8 blocks were displayed in the district.

विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा विभाग की पहल पर दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्राजेक्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान के विविध पहलुओं पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर जिज्ञासा के नए आयाम प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता के पहले दिन 8 ब्लाॅकों के 96 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। जिला स्तर पर चयनित विज्ञान मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।नगर क्षेत्र के जीआईसी पौड़ी में दो दिवसीय जिलास्तरीय इंस्पायर अवार्ड का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने जिला स्तर पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों को छात्रहित में बताया। कहा कि इससे छात्रों में विज्ञान की समझ विद्यालय स्तर से ही विकसित होती है। कार्यक्रम के जिला समंवयक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अवार्ड योजना के तहत छात्र-छात्राओं में विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
ब्लॉक स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। बताया कि जिलास्तर पर पहले दिन पौड़ी, कोट, खिर्सू, पाबौ, पोखड़ा, जयहरीखाल, कल्जीखाल व एकेश्वर विकासखंडों के 96 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बताया कि जिलास्तर पर 10 फीसदी छात्रों के मॉडलों व प्रोजेक्टों को चयनित कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन सात ब्लाॅकों के विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुनील भाष्कर, नवेंदु नेगी, राकेश पोखरियल निर्णाय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सीईओ नागेंद्र बर्त्वाल, संचालन उषा रावत, भवान नेगी व आरपी डोबरियाल ने किया। इस अवसर पर जीआईसी पौड़ी के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र घिल्डियाल, मनोज बिष्ट, महेंद्र रौथाण, डाॅ. शैलेंद्र गिरि, लक्ष्मण सिंह, संग्राम सिंह, मनोज काला और महेश गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed