फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Missing woman for 27 years introduced to family

27 वर्ष से गायब महिला को परिजनों से मिलाया

Fri, 01 Nov 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Missing woman for 27 years introduced to family
पौड़ी के पयासू गांव में परिजनों के साथ विक्षिप्त महिला व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कोली राजा। - फोटो : PAURI
जिले के कल्जीखाल ब्लाक स्थित पयासू गांव निवासी राजेश कोली की मानसिक रूप से कमजोर लोगों को उनके परिजनों से मिलाने की पहल रंग ला रही है। उन्होंने शुक्रवार को 27 वर्ष से गायब महिला को उसके परिजनों से मिलाया। ढाई दशक से अधिक समय बाद पत्नी को मिलकर पति भावुक हो उठा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कोली राजा ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित होरोगुंडा गांव की मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिजनों से मिलाया। राजा को यह महिला 27 अक्तूबर 2019 को क्षेत्र के अगरोड़ा बाजार में मिली। महिला ने खुद को कोल्ता जाति का बताया। इससे ज्यादा वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पाई। राजा ने महिला के घर का पता लगाने को यूपी और बिहार पुलिस से संपर्क किया। बिहार पुलिस ने कोल्ता जाति छत्तीसगढ़ के रायगढ़ क्षेत्र में होने की जानकारी दी। इसके बाद राजा ने रायगढ़ पुलिस से संपर्क किया। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि यह जाति क्षेत्र के तमनार थाना क्षेत्र में निवास करती है। तमनार थाना पुलिस ने महिला के ढाई दशक से लापता होने की सूचना दी। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी राजा ने महिला की पहचान के लिए पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन

पुलिस और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर महिला के परिजन उसे लेने पौड़ी पहुंचे। महिला के पति नत्थू लाल बिहारी ने बताया कि वह विगत 27 साल से पत्नी की तलाश कर रहा था, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। आज उसकी पत्नी भगोवती देवी के मिलने पर पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। नत्थूलाल ने बताया कि उसके दो पुत्र, बहु व नाती-पोतों का बड़ा परिवार है। उसकी पत्नी तब लापता हो गई थी, जब उसका बड़ा बेटा 11 और छोटा बेटा 7 साल का था। बात करते-करते वह भावुक हो उठा। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कोली राजा ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर लोगों को उनके पजिनों से मिलाने का यह 11वां मामला है। उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों के लिए आश्रम बनाए जाने व परिजनों से मिलाने को लेकर कार्य किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed