फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Minister inaugurated and laid the foundation stone of the schemes

मंत्री ने किया योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Tue, 04 Jan 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Minister inaugurated and laid the foundation stone of the schemes
खिर्सू में विभि न्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते मंत्री डॉ धन सिंह रावत - फोटो : SHRINAGAR
उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ. रावत ने बासा द्वितीय (पारंपरिक शैली में बना पर्यटन केंद्र), खिर्सू खेल स्टेडियम और जीआईसी श्रीनगर व प्राथमिक विद्यालय रेवड़ी में मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में लगभग 3 करोड़ 34 लाख खर्च हुए हैं। साथ ही रामपुर-गवाणा मोटर मार्ग से पोखरी तक मोटर मार्ग, सिंगोरी-कठुली से गोडखियाखाल मोटर मार्ग, खंडाह-ढामकेश्वर कठुली मोटर मार्ग से देवसाल तक मोटर मार्ग निर्माण, खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क सुधारीकरण, पंचमनगर से खिर्सू तक मोटर मार्ग सहित बुघाणी, चमराड़ा, भैंसकोट, सुरालगांव, कोटी, मसूड़ व भटोली के लिए पंचायत भवन निर्माण का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वाड़ व भंगराणा में यात्री शेड का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल व अनूप बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed