फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Met the Registrar regarding 31 point demands including running of new courses.

Pauri News: नए कोर्सों को संचालित करने सहित 31 सूत्री मांगों को लेकर कुलसचिव से मिले

Wed, 22 Jan 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Met the Registrar regarding 31 point demands including running of new courses.

विज्ञापन




श्रीनगर। जय हो छात्र संगठन ने बुधवार को गढ़वाल विवि के कुलसचिव से मिलकर 31 सूत्री मांगों के समाधान की मांग की। इस दौरान छात्रों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। कहा यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा।

जय हो छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से विवि में बीसीए व एमएससी फूड साइंस पाठ्यक्रम शुरू कराए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा छात्रावासों के सुधारीकरण, छात्रों की सुरक्षा, बस स्टॉप पर रेन शेड का निर्माण, जिम्नेजियम भवन में नई मशीनें और विवि में डॉक्टर एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने के अलावा छात्रों के लिए दो और नई बसों की व्यवस्था कराए जाने की मांग है। उन्होंने कुलसचिव से संगठन की 31 सूत्री मांगों पर तत्काल कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर लगातार करीब तीन घंटे की वार्ता हुई। जिस पर कुलसचिव प्रो. राकेश ढोडी की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है। इस मौके पर छात्र करन परिहार, अरविंद, हरेंद्र नेगी, गणेश, काजल, शालिनी, अमन, मानव, संजय, हर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed