{"_id":"6a6f2b1937434aa0b309592c","slug":"memorial-gate-to-be-built-in-memory-of-late-folk-singer-jeet-singh-negi-pauri-news-c-51-1-pri1001-115257-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लोकगायक स्व.जीत सिंह नेगी की याद में बनेगा स्मृति द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लोकगायक स्व.जीत सिंह नेगी की याद में बनेगा स्मृति द्वार
Sun, 02 Aug 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
राजेश चमोली
पौड़ी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक स्व. जीत सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव अयाल में स्मृति द्वार बनाया जाएगा। करीब सात लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस द्वार के निर्माण के लिए मंगलवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग ने इसी वर्ष निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। ग्राम प्रधान रोशनी देवी ने बताया कि स्व. जीत सिंह नेगी के सम्मान में स्मृति द्वार बनाने की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। ग्राम पंचायत ने इस संबंध में शासन और प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्रीय पुरातत्व ईकाई के संरक्षक सहायक अनिल नेगी ने बताया कि स्मृति द्वार निर्माण के लिए मंगलवार को टेंडर जारी किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा और काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि स्मृति द्वार का निर्माण इसी वर्ष पूरा कर लिया जाए। ग्रामीण विकास सिंह का कहना है कि स्व. जीत सिंह नेगी ने अपने लोकगीतों के जरिये उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान दिलाई। उनके नाम पर बनने वाला स्मृति द्वार न केवल उनके योगदान को सम्मान देगा, बल्कि गांव आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।