फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Memorandum to the Tehsildar for solving the problems

Pauri News: समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार को ज्ञापन

Sat, 06 Jun 2026 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
Memorandum to the Tehsildar for solving the problems
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। चौरास युवा समाज कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने किलकिलेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए तहसीलदार कीर्तिनगर प्रदीप कंडारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्राचीन जलस्रोत के संरक्षण एवं मंदिर के सौंदर्यीकरण, संपर्क मार्ग के सुधार तथा दिशासूचक बोर्ड लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि किलकिलेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मंदिर क्षेत्र के संरक्षण और विकास के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने समिति को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुमित सिंह रावत, सचिव आयुष रतकली, उपाध्यक्ष आर्यन राणा तथा प्रवक्ता अमन काला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed