फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mehndi created in the name of restoration of old pension

करवाचौथ में महिला कर्मचारियों ने रचाई ओपीएस के नाम की मेंहदी

Wed, 04 Nov 2020 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mehndi created in the name of restoration of old pension
प्रदेश में करवाचौथ का पर्व इस वर्ष महिला कर्मचारियों ने अलग अंदाज में मनाया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार के विरोध का अभिनव अंदाज चुना है। महिला कर्मचारियों ने करवाचौथ की मेहंदी पुरानी पेंशन बहाली के नाम रचाई। उनका कहना है कि सरकार एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों से महिला सशक्तीकरण की बात कह रही है। दूसरी ओर पुरानी पेंशन बंद कर भविष्य के अंधकार में धकेलने का काम कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं। महिला कर्मचारियों ने इस वर्ष करवाचौथ के पर्व को अलग की अंदाज में मनाया। उन्होंने 17 अक्तूबर से शुरू हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजो अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब महिला कर्मचारियों ने करवाचौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली के नाम की मेहंदी रचाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता पंत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवंतिका, कविता कोटनाला और कुसुम तड़ियाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम कर रही है। महिला कर्मचारियों ने प्रदेशभर में सरकार के उपेक्षित व्यवहार के खिलाफ करवाचौथ के पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली की मेहंदी रचाई। मेहंदी रचाने वालों में योगिता तिवारी, बीना, रश्मि, निशा, रुचि, सीमा, ऊषा, आरती और सालनी सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी शामिल रहे। उधर, श्रीनगर में भी करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने हाथ पर मेहंदी रचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग की। महिलाओं ने हाथ पर मेहंदी से पुरानी पेंशन लागू करने और एनपीएस (नई पेंशन योजना) गो बैक लिखकर अपने अंदाज में करवाचौथ मनाया। इस अवसर पर बीना, सरस्वती बोहरा, अंजू, प्रियंका, रश्मि, शालिनी, रश्ति बेगम, उषा, सरस्वती, तेजवीरी, गौरी, सुता देवी, पुष्पा और रीना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed