फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   marriage happiness change in Weeds.

मातम में बदली शादी की खुशियां

Sun, 26 Feb 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 26 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के निकट हुए मैक्स हादसे में तीन परिवार बिखर गए। बेटे की शादी का जश्न मनाकर घर लौट रहे दलबीर सिंह को क्या पता था कि उनकी यह खुशी अधिक देर तक नहीं रहेगी। बेटे की शादी के बाद उनका अपने गांव टीला मल्ला में पार्टी देने का विचार था। बताया जा रहा है कि शादी 17-18 फरवरी को संपन्न हो गई थी, लेकिन रिश्तेदारों को विदा करते हुए आठ दिन का समय लग गया।

विज्ञापन


दूल्हा और दुल्हन ने दो-तीन बाद देहरादून से गांव आना था जबकि पार्टी की तैयारियां करने के लिए दलबीर सिंह पहले ही घर आ गए। उनके साथ उनकी दो बेटियां, उनके बच्चे, भाई और चाचा भी साथ में आ गए। पारिवारिक मेंबर और सामान अधिक होने के कारण उन्होंने देहरादून से ही मैक्स बुक कर ली, जो रविवार पूर्वाह्न में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां पर सड़क काफी चौड़ी है।
विज्ञापन


वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठे होने से ओवर लोडिंग भी हादसे की वजह हो सकती है।
एडीएम राम जी शरण, एसएसपी मुख्तार मोहसिन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य में घंटों लगने के बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए देर शाम पौड़ी अस्पताल लाए गए, जहां पुलिस कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed