फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Man swept away by strong river current while bathing

Pauri News: नहाते समय नदी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति

Fri, 16 Oct 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 16 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Man swept away by strong river current while bathing
कीर्तिनगर। क्षेत्र के अंतर्गत ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के समीप नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया गया। कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि दिनेश लाल (53) निवासी ग्राम जाखी डागर, थाना कीर्तिनगर अपने गांव से एक डोली के साथ ढुंडेश्वर महादेव मंदिर आए थे। मंदिर के समीप नदी में स्नान करने के दौरान वह तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से नदी में बहे व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed