फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Madho Singh Bhandari and Udina married

माधोसिंह भंडारी और उदीना का विवाह देखने जुटे मलेथावासी

Tue, 07 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Madho Singh Bhandari and Udina married
मृथा गांव में आयोजित माधोसिंह भंडारी नृत्य नाटिका का दृश्य। - फोटो : SHRINAGAR
वीरभड़ माधोसिंह भंडारी और उदीना का विवाह देखने के लिए मंगलवार को खूब भीड़ जुटी। बारिश और ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में मलेथावासी बारात में शामिल हुए।
विज्ञापन

विकासखंड कीर्तिनगर के मलेथा गांव में आयोजित माधोसिंह भंडारी स्मृति मेले के तीसरे दिन माधोसिंह भंडारी नृत्य नाटिका का शानदार मंचन हुआ। इस दौरान माधोसिंह भंडारी और उदीना का विवाह देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह दिखा। दोपहर बाद नृत्य नाटिका का शुभारंभ माता राजराजेश्वरी और गुरू माणिकनाथ की आरती से किया गया। पहले दृश्य में माधोसिंह भंडारी और उदीना का भव्य विवाह समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद बारात ढोल-दमाऊं और अन्य वाद्ययंत्रों के साथ मलेथा गांव पहुंची। मौके पर ग्रामीणों और दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बारातियों और मायके पक्ष से पहुंचे मेहमानों का भव्य स्वागत किया। विवाह समारोह मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां भी दर्शकों के लिए आकर्षण बनी रही। इस मौके पर नव दुर्गा कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर मधुसुदन, सत्यानारायण सेमवाल, पूर्व प्रधान शूरवीर बिष्ट, जितेंद्र राणा, गजेंद्र दत्त बलूनी, सुरजीत राणा, संदीप भट्ट, विजय रावत व रवि बिष्ट आदि मौजूद थे।

लेथा गांव पहुंची माधोसिंह भंडरी और उदीना की बारात।

लेथा गांव पहुंची माधोसिंह भंडरी और उदीना की बारात।- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed