फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Livelihood crisis deepens in front of contract workers

सेवा समाप्ति नोटिस के रुप में मिल रहा है वर्षों की सेवा का उपहार

Sat, 13 Feb 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Livelihood crisis deepens in front of contract workers
जिला अस्पताल के पीपीपी मोड पर संचालित होने के बाद संविदा कर्मियों के सामने आजीविका का संकट गहरा गया है। अस्पताल प्रशासन ने डीएम के आदेश के बाद भी संविदा कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया है, जबकि तत्कालीन डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने मार्च तक संविदा कर्मियों को सेवा विस्तार का आदेश दिया था। संविदा कर्मियों ने नोटिस मिलने के बाद प्रभारी डीएम डा. एसके बरनवाल ने सीएमओ पौड़ी व सीएमएस जिला अस्पताल को जल्द संविदा कर्मियों के समायोजन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के संविदा कर्मचारियों ने प्रभारी जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल से मुलाकात की। संविदा कर्मी योगेंद्र कुमार, कुलदीप, सुरेंद्र गौड़ व सुशीला नेगी ने बताया कि 26 संविदा कर्मी तैनात हैं। सभी की सेवाएं 10 से लेकर 15 वर्ष से अधिक की हैं। बावजूद इसके उनकी सेवा समाप्त की जा रही है। कहा कि अस्पताल के पीपीपी मोड में संचालन कर रहे इंद्रेश अस्पताल में उन्हें सेवा के लिए पूर्व से मिल रहे वेतन का आधा हिस्सा भी देने को तैयार नहीं है। प्रभारी डीएम डा. एसके बरनवाल ने कहा कि संविदा कर्मियों की सेवा व अनुभव को देखते हुए उन्हें जिले में आवश्यकता के अनुरूप समायोजित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अजय कुकरेती, सुनील थपलियाल, सुशीला नेगी, सुभाष नेगी, संतोष कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed