{"_id":"69edf082ba3a6764390b2006","slug":"lines-formed-during-the-day-and-cylinders-were-distributed-until-night-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122169-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दिन में ही लगने लगी लाइन और रात तक बांटे गए सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दिन में ही लगने लगी लाइन और रात तक बांटे गए सिलिंडर
Sun, 26 Apr 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 26 Apr 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर क्षेत्र में पिछले 50 दिनों से जारी रसोई गैस का संकट कुछ हद तक दूर हो गया। श्रीनगर गैस एजेंसी की ओर से नगर में शनिवार को देर रात तक सिलिंडरों का वितरण किया गया। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।
गैस सिलिंडर की गाड़ी आने की सूचना पर सुबह 6 बजे से ही बाह बाजार के पास लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। चिलचिलाती गरमी के बावजूद लोग घंटों लाइन में खड़े रहे और रात 11 बजे तक सिलिंडर बांटे गए। इस दौरान मोबाइल पर ओटीपी न आने के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कई उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बदरीनाथ में पंजीकृत होने के कारण उन्हें वहां फोन करके डीएसी नंबर मंगाना पड़ा। कुछ लोगों की केवाईसी अपडेट की गई। खाद्य निरीक्षक समीर चमोला ने बताया कि शनिवार को कुल 288 गैस सिलिंडर बांटे गए। अगले एक-दो दिनों में अन्य ग्रामीण इलाकों में भी सिलिंडर बांटे जाएंगे। संवाद