फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Leopard kills cow in Nakot

Pauri News: नकोट में गुलदार ने गाय को मार डाला

Wed, 07 Jan 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 07 Jan 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills cow in Nakot
लोगों ने वन विभाग से की पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के नकोट में बुधवार तड़के गुलदार ने एक गाय को मार डाला। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
व्यापार सभा नकोट के अध्यक्ष बिपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब तीन से चार बजे नकोट निवासी सुरेश सिंह रावत के घर से गुलदार गाय को घसीटकर पास के जंगल की ओर ले गया। उन्होंने बताया कि इससे एक दिन पूर्व भी नकोट क्षेत्र के एक घर से गुलदार बछड़े को उठा ले गया था। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोग भयभीत हैं। बिपेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेश सिंह रावत दूध बेचकर ही परिवार का भरण-पोषण करते थे लेकिन इस घटना से उनकी आर्थिकी प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नकोट को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं अब तक नहीं मिल पाई हैं। नकोट जंगल से सटा हुआ क्षेत्र है लेकिन यहां न तो स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है और न ही कोई ठोस विकास कार्य हुए हैं।



मेहलचौंरी में गुलदार ने मवेशी मारे
गैरसैंण। तहसील के मेहलचौरी न्याय पंचायत में गुलदार की दहशत बनी हुई है। यहां गुलदार लगातार मवेशियों को मार रहा है। मंगलवार देर रात कोठा गांव में गुलदार ने गोशाला तोड़कर राजेंद्र राम की बछिया को मार डाला। इससे पहले भी उजेटिया सहित कई गांवों में गुलदार मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों ने जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की। वहीं वन दरोगा जगबीर बिष्ट ने बताया कि उजेटिया और घनियाली गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed