फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Launched cleanliness campaign, took oath not to use plastic

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Sun, 02 Oct 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 09:15 PM IST
सार

बौराड़ी जिला पंचायत में अध्यक्ष सोना सजवाण ने कर्मचारियों, अधिकारियों और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। लंबगांव में नगर पंचायत के ईओ गुरुदीप लाल आर्य के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. एम. चंद्रशेखर व डॉ. बत्र्वाल आदि ने विचार रखे।रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने ध्वजारोहण कर विभूतियों के चित्र का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
Launched cleanliness campaign, took oath not to use plastic

विस्तार

सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को गढ़वालभर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

नई टिहरी में कलेक्ट्रेट में डीएम डा. सौरभ गहरवार और एडीएम रामजी शरण शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण किया। बौराड़ी जिला पंचायत में अध्यक्ष सोना सजवाण ने कर्मचारियों, अधिकारियों और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। रजाखेत में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी श्रद्धांजलि दी। लंबगांव में नगर पंचायत के ईओ गुरुदीप लाल आर्य के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गजा में व्यापार मंडल और महाविद्यालय पोखरी के छात्र-छात्राओं और लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के संस्थापक जगत सिंह असवाल, अध्यक्ष जोत सिंह असवाल, मुकेश चंद्र, व्यापार मंडलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल आदि उपस्थित रहे। महाविद्यालय पावकी देवी में भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डा. छाया चतुर्वेदी, डा. तनु आर बाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), गढ़वाल केंद्र विवि, मेडिकल कॉलेज एवं सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुए। नगर निगम एवं तहसील व कोतवाली श्रीनगर तथा कीर्तिनगर में भी बापू और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में एनआईटी निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी व प्रभारी कुलसचिव डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग व नगर पालिका में भी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. एम. चंद्रशेखर व डॉ. बत्र्वाल आदि ने विचार रखे।
रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने ध्वजारोहण कर विभूतियों के चित्र का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रघुपति राघव राजाराम... का पाठ भी किया गया। उधर, नेहरू युवा केंद्र ने क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत तिलणी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की। इसके बाद शहीद स्मारक गुलाबराय में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। गुप्तकाशी और ऊखीमठ में भी जयंती मनाई गई।
मंडल आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रघुपति राघव राजा राम... भजन भी गाया गया। संस्कृति विभाग व जीजीआईसी पौड़ी की छात्राओं ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जे, पीर पराई जाणे रे’ व ‘रघुपति राघव राजा राम’ पर प्रस्तुति दी।
डीएम कार्यालय परिसर में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने तिरंगा फहराया। गांधी पार्क कंडोलिया में विधायक राजकुमार पोरी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, डीएम, एडीएम ईला गिरी, एसडीएम सदर आकाश जोशी, ईओ नगर पालिका प्रदीप बिष्ट आदि ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विकास भवन में डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान ने गांधी व शास्त्री को नमन किया। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने गांधी व शास्त्री के जीवन को आत्मबल का प्रतीक बताया।
उत्तरकाशी जिले में भी कई कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय में डीएम अभिषेक रूहेला ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खालसी में शिक्षक ओम प्रकाश सिंह रावत ने जीआईसी मल्डोगी के मेधावी आरती, दीया व रोशन को प्रोत्साहन राशि दी। शहर के मसीह दिलासा स्कूल, गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर, ऋषिराम पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, एसवीएम तिलोथ, ज्ञानसू, जीआईसी व जीजीआईसी उत्तरकाशी में भी कार्यक्रम हुए। बड़कोट और ौगांव में भी कार्यक्रम हुए। संवाद

छात्राओं ने तकली से काती ऊन
गोपेश्वर में जिला कार्यालय में अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। रघुपति राघव राजा राम... भजन गाकर उन्हें याद किया गया। इस दौरान छात्राओं ने तकली से ऊन काती। प्रशासन ने जिला अस्पताल में मरीजों, जिला कारागार पुरसाड़ी में कैदियों, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल बांटे। पुलिस लाइन में एसपी श्वेता चौबे ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कांग्रेस ने जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह गोविंद सजवाण, अरविंद नेगी आदि मौजूद रहे। ब्लॉक पोखरी के सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में भी जयंती मनाई गई। नगर पंचायत पोखरी ने स्वच्छता रैली निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed