फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Land leased for trunking ground

ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण को 30 साल की लीज पर मिली जमीन

Wed, 29 Jul 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Land leased for trunking ground
पौड़ी। पौड़ी को जल्द ही कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात मिल जाएगी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में पालिका को शहर से करीब पांच किमी दूर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 30 साल की लीज पर भूमि मिल गई है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द की निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पौड़ी में लंबे समय से कूड़ा निस्तारण समस्या बनी हुई थी। पालिका प्रशासन के पास ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं था। इसके चलते वह शहर का कूड़ा श्रीनगर-पौड़ी राजमार्ग पर लोअर चोपड़ा के समीप डंप कर रहा था। पालिका की ओर से चयनित भूमि वन विभाग की थी। इस भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण की स्वीकृति के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। अब जाकर पौड़ी के लोगों को ट्रंचिंग ग्राउंड की सौगात मिली है। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि पालिका को ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए वन विभाग की भूमि 30 साल के लिए लीज पर मिल गई है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने भूमि को विधिवत स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि चार करोड़ सात लाख की लागत से यह ट्रंचिंग ग्राउंड तैयार होगा। इसके लिए शासन से 70 लाख की धनराशि रिलीज हो चुकी है। अध्यक्ष बेनाम ने ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि मिलने पर मुख्यमंत्री, विधायक पौड़ी, उच्च शिक्षा मंत्री, सचिव शहरी विकास व ईओ पालिका पौड़ी का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed