फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kandolia Park beautification started

कृषि, उद्यान, पशुपालन व पर्यटन बनेगा विकास का आधार

Sat, 09 Nov 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kandolia Park beautification started
पौड़ी में विकास पुस्तिका का विमोचन करते डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल। - फोटो : PAURI
जनपद पौड़ी में मानसून मैराथन के बाद अब साइकिलिंग नया डेस्टिीनेशन बनेगा। दिसंबर माह में मुख्यालय पौड़ी में प्रदेश स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसका खाका तैयार कर लिया गया है। वहीं कंडोलिया पार्क के कायाकल्प का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय पौड़ी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने प्रदेश की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उत्तराखंड प्रगति पथ पर.....पुस्तिका में सरकार के एक साल के कामकाज का पूरा ब्यौरा दिया गया है। इस मौके पर डीएम ने जनपद में हुए विकास कार्यों पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जनपद में कृषि, उद्यानीकरण, पशुपालन व पर्यटन विकास का आधार हैं। जिले में प्राथमिक स्तर पर कृषि, पशुपालन, पर्यटन व उद्यान के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इन विभागों के बजट में जिला योजना के तहत 10 से 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की कमी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश से अनुबंध पर उद्यानीकरण के विशेषज्ञ लिए गए हैं। जो पटोटिया में नर्सरी विकसित कर रहे हैं। जनपद में सेब, नाशपाती, अनार, माल्टा सहित अनेक फलोद्यान तैयार किए जाने को लेकर कलस्टर बनाए गए हैं। जिनमें पौधारोपण कार्य पूर्ण हो चुका है। विशेषज्ञ इन फलोद्यानों का वर्ष में चार बार निरीक्षण करेंगे। कृषि के क्षेत्र में खासतौर पर स्थानीय उत्पादों को क्रय किया जाना शुरु किया गया है। जो जनपद में पहली बार हुआ है। सामुहिक सहभागिता के तहत खिर्सू को होम स्टे के रूप में विकसित किया गया है। जहां दिसंबर से होम स्टे होना शुरू हो जाएगा। जिससे सीधे तौर पर 12 परिवार रोजगार से जुड़ जाएंगे। जिससे धीरे-धीरे और परिवारों को जोड़ा जाएगा। सतपुली में एंगलिंग कैंप के साथ-साथ होम स्टे, व्यासघाट में होम स्टे व राफ्टिंग के कार्य को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंडोलिया पार्क को बच्चें से लेकर बुजुर्ग के लिए तैयार किया जा रहा है। पार्क में प्रत्येक दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद ताड़केश्वर क्षेत्र के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस अवसर पर एपीडी सुनील कुमार, डीडीओ वेद प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed