{"_id":"5f9ec5ae8ebc3e9b8a15ab3d","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-government-house-pauri-news-drn360772394","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी क्वाटर में दिनदहाड़े चोरों ने किया हाथ साफ, कर्मचारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी क्वाटर में दिनदहाड़े चोरों ने किया हाथ साफ, कर्मचारियों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एक सरकारी आवास में दिनदहाड़े ज्वैलरी व नकदी पर हाथ साफ किए। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा तो लिया, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं।
राजस्व विभाग में सेवारत हेमलता चौहान परिवार सहित गत 30 अक्तूबर को श्रीनगर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने दिनदहाड़े हेमलता के घर से लाखों के जेवर व 25 हजार की नकदी पर हाथ साफ किए। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इससे पहले भी रश्मि कठैत व जसपाल रावत के घर में चोरी हुई है, लेकिन घटनाओं का पुलिस आजतक खुलासा नहीं कर पाई है।
कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह रावत, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रेवतीनंदन डंगवाल, सचिव संजय नेगी, मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजपाल बिष्ट ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। कोतवाल राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।