फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Jaundice of newborn found under the bridge

डाट पुल के नीचे मिली नवजात को हुआ पीलिया

Fri, 18 Jun 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jaundice of newborn found under the bridge
थाना क्षेत्र थलीसैंण में 14 जून को एक दिन की नवजात बच्ची को गदेरे में डाट पुल के नीचे फेंकने वालों का पुलिस पांच दिन बाद भी कोई पता नहीं लगा पाई है। वहीं नवजात में पीलिया की शिकायत मिली है। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष इंदु वशिष्ठ ने बताया कि शुक्रवार को नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल गई थीं। जहां चिकित्सा स्टाफ ने बच्ची को पीलिया होने की बात बताई। उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्ची के पूर्ण स्वस्थ होने पर ही उसे शिशु निकेतन भेजा जाएगा। वहीं मामले की विवेचना कर रहे एसआई बबलू चौहान ने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed