फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Jai Ho organization demanded the dissolution of the board

जय हो संगठन ने की बोर्ड भंग करने की मांग

Thu, 15 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Jai Ho organization demanded the dissolution of the board
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग के लिए जय हो छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन ने कहा कि बोर्ड की वजह से स्थानीय लोगों के हक-हकूक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम श्रीनगर रविंद्र बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए जय हो संगठन के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड के चारों धाम एवं 51 मंदिरों को देवस्थानम बोर्ड की ओर से अधिग्रहीत किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों केे अधिकारों व रोजगार का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि गत दो साल से चारधाम से जुड़े लोग बोर्ड को भंग करने की मांग के लिए आंदोलनरत हैं। सरकार भी कई बार पुनर्विचार की बात कह चुकी है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। स्थानीय हितों को देखते हुए सरकार को तत्काल बोर्ड भंग कर देना चाहिए। ज्ञापन में जय हो संगठन के जिलाध्यक्ष आयुष मियां, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, कैवल्य जखमोला, ललित सकलानी, गौतम बिष्ट, कुणाल बिष्ट, रवि नेगी व रोहित भंडारी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed