फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   It took three months to come first, sick as soon as it comes

तीन माह में पौड़ी पहुंचे डीईओ बेसिक, अस्पताल में हुए भर्ती

Tue, 28 Jun 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
It took three months to come first, sick as soon as it comes
पौड़ी। जनपद में तैनाती को लेकर अधिकारियों का लापरवाही भरा व्यवहार देखने को मिल रहा है। अप्रैल माह में जिस अधिकारी की तैनाती डीईओ बेसिक के पद पर हुई, वह तीन माह में पौड़ी पहुंचा, लेकिन आते ही बीमार पड़ गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि थलीसैंण ब्लॉक में तैनात उप शिक्षा अधिकारी ने अभी तक पदभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत का स्थानांतरण जनवरी 2022 में नैनीताल हुआ था। इसके बाद से ही जनपद में डीईओ बेसिक का पद रिक्त चल रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डॉ. आनंद भारद्वाज डीईओ बेसिक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अप्रैल 2022 में डीईओ बेसिक पौड़ी के पद पर डॉ. शिव पूजन सिंह की नियुक्ति हुई थी, लेकिन वह पौड़ी नहीं आ रहे थे। वह इससे पहले एससीआरटी देहरादून में उप निदेशक के पद पर कार्यरत थे। दूसरी ओर निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय देहरादून में स्टाफ ऑफिसर के पद पर तैनात बृजपाल सिंह राठौर को उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण के पद पर छह मई 2022 को तैनाती दी गई थी, लेकिन उन्होंने आज तक इस पद पर ज्वाइनिंग नहीं दी है। डीईओ बेसिक के पद पर तैनात डॉ. शिव पूजन सिंह ने मंगलवार को मुख्यालय पौड़ी पहुंच पदभार संभाला, लेकिन वह पौड़ी आते ही बीमार पड़ गए हैं। विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर सरकार और उच्च अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि डीईओ बेसिक पौड़ी डॉ. शिव पूजन सिंह ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया है। उन्हें तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed