{"_id":"5dc0477e8ebc3e01376ab957","slug":"investigation-should-be-done-for-alleged-assault-on-student-pauri-news-drn324940685","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से कथित मारपीट की हो जांच, दोषी पर हो कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र से कथित मारपीट की हो जांच, दोषी पर हो कार्यवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्र से कथित मारपीट के वीडियो मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने मामले में दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को बीजीआर परिसर में छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी से मुलाकात की। इस मौके पर सचिव गोपाल नेगी ने कहा कि विवि के बिडला परिसर श्रीनगर में परीक्षा परिणाम की जानकारी लेने के लिए एक छात्र पहुंचा, जिसके सवाल-जवाब पर विवि के कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने कहा कि विवि कर्मचारी के इस दौरान छात्र से मारपीट का कथित वीडियो वायरल भी हुआ है, जिसमें कर्मचारी साफतौर पर छात्र के दुर्व्यवहार व थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व विवि प्रतिनिधि मोहित सिंह ने कहा कि विवि कर्मचारी छात्र से अभद्रता मामले की जांच की जानी चाहिए। इस अवसर पर नितिन रावत, रोहित बमराड़ा, अमन नेगी, अभिषेक चौहान, आलोक आदि मौजूद थे।