Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Instructions to keep pathology labs open full time for emergency tests

Pauri News: इमरजेंसी जांच के लिए पैथोलॉजी लैब पूरे समय खोलने के निर्देश

Mon, 17 Nov 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 17 Nov 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep pathology labs open full time for emergency tests
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को जिला सभागार में हुई। उन्होंने सीएमएस डॉ. विजय सिंह को इमरजेंसी जांच लिए पैथोलॉजी लैब पूरे समय खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, स्वच्छता और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को लावारिस पशुओं की समस्या समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईजीन एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने सीएमएस डॉ. विजय सिंह को इमरजेंसी जांच लिए पैथोलॉजी लैब पूरे समय खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टरों की कैंप में ड्यूटी लगाई जाए तो कम से कम एक सप्ताह पहले नोटिस बोर्ड पर सूचना लगाई जाए, ताकि जनता को परेशानी न हो। उन्होंने बिल काउंटर पर अधिक भीड़ होने के मुद्दे पर निर्देश दिए कि इसके लिए अतिरिक्त व्यक्ति को तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एंबुलेंस गैराज व पोस्टमार्टम हाउस के शीघ्र जीर्णोद्धार पर भी बल दिया। अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों की मरम्मत और आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए कोटेशन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2.5 लाख रुपये से अधिक के व्यय प्रस्तावों के लिए एसीएमओ को समिति में नामित किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed