फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Instructions for action against drug smugglers

एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिए नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिर्नेश

Sun, 10 Jul 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action against drug smugglers
एसएसपी ने नशामुक्त जनपद को लेकर जारी अभियान को सफल बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए चेकिंग अभियान में तेजी लाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत 55 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 19 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 6 किलो गांजा, 1755 ग्राम चरस व 160.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 8 लाख 55 हजार 400 रुपये है। एसएसपी ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed