फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Inspiring short films shown to children

नौनिहालों को दिखाई गई प्रेरक लघु फिल्में

Sat, 04 Jan 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Inspiring short films shown to children
दगड्या संस्था की ओर से गगवाड़स्यूं घाटी के ल्वाली गांव में लघु फिल्म उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में बच्चों को आठ प्रेरक लघु फिल्में दिखाई गई। उत्सव में करीब 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। ल्वाली गांव में आयोजित लघु फिल्म उत्सव में बच्चों को रिश्तों के आधार भाव पर आधारित फिल्म बडे़ भाई साहब, फिल्म द वॉल, स्प्रिंग, वींग के साथ ही कंचा, स्टोन एज लघु फिल्में प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में गरीब और कबाड़ बीनने वाले बच्चों के लिए काम करने वाली शिक्षिका संगीता फरासी और मां फाउंडेशन श्रीनगर के संस्थापक ई. सत्यजीत खंडूड़ी व अध्यक्ष प्रभा खंडूड़ी ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों के सवालों के जवाब भी उत्सुकता व रोचक अंदाज में दिए। संस्था के संस्थापक लघु फिल्म उत्सव के संयोजक आशीष नेगी ने बताया कि उत्सव बच्चों में फिल्मों द्वारा उनकी सकारात्मक सोच, कल्पनाशीलता, रचनाधर्मिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। संचालन गौरव व संपूर्णानंद जुयाल ने किया। आयोजन में युवा चेतना विकास एवं क्रीड़ा समिति ल्वाली का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर ऋषि, संदीप, अक्षांश, दीपक, नीलम, हरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed