फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Indian couple will also be involved in the 'Khada diya' ceremony

खड़ा दीया अनुष्ठान में प्रवासी भारतीय दंपति भी होंगे शामिल

Sun, 03 Nov 2019 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Indian couple will also be involved in the 'Khada diya' ceremony
श्रीनगर कमलेश्वर महादेव मंदिर मे बैकुंठ चतुर्दर्शी मेले के लिए रंग रोगन के काम को अंतिम रुप देता - फोटो : SHRINAGAR
बैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर अमरीका में रह रहे प्रवासी दंपति खड़ा दीया अनुष्ठान में शामिल होंगे। दंपति अमरीका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वहीं अब तक खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए 180 निसंतान दंपति पंजीकरण करा चुके हैं। 10 नवंबर को खड़ा दिया अनुष्ठान होगा।
विज्ञापन

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के मौके पर कमलेश्वर महादेव में खड़ा दीया अनुष्ठान का किया जाता है, जिसमें संतान प्राप्ति की कामना लेकर दंपति रात भर हाथों में दीपक लेकर खड़े रहते हैं। कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि अमरीका के लॉस एंजलिस शहर में रह रहे प्रवासी भारतीय दंपति ने भी खड़ा दीया के लिए पंजीकरण करवाया है। उनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं, लेकिन कोई संतान नहीं हुई है। उनके किसी परिचित ने उन्हें कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान करने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने पंजीकरण कराया। ऐसी मान्यता है कि जो इस अनुष्ठान को जो भी निसंतान दंपति करता है, उसे संतान प्राप्ति होती है। पिछले वर्ष इस अनुष्ठान में 160 निसंतान दंपति शामिल हुए थे। इस बार अभी तक उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और गुजरात आदि राज्यों से 180 निसंतान दंपति पंजीकृत हो चुके हैं।

श्रीनगर कमलेश्वर महादेव मंदिर मे बैकुंठ चतुर्दर्शी मेले के लिए रंग रोगन के काम को अंतिम रुप देता

श्रीनगर कमलेश्वर महादेव मंदिर मे बैकुंठ चतुर्दर्शी मेले के लिए रंग रोगन के काम को अंतिम रुप देता - फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed