{"_id":"5dc6ea4b8ebc3e5b5466f812","slug":"inauguration-of-baikuntha-chaturdashi-fair-today-shrinagar-news-drn3254862170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज--
विज्ञापन
शहर का प्राचीन बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आज धूमधाम से आगाज होगा। 10 दिन तक चलने वाले मेलेे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्टार नाइट, खेलों और कव्वाली की धूम रहेगी। इस बार मेले के उद्घाटन के मौके पर रोडवेज बस अड्डे से गोला बाजार तक कीर्तन मंडलियों की कलश यात्रा भी निकलेगी। नगर के गोला पार्क में रविवार (आज) प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर आयोजित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की परेड की सलामी लेंगे।
रविवार की सुबह 10 बजे एसएसबी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की परेड के साथ बैकुंठ चतुर्दशी मेला शुरू होगा। परेड रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए गणेश बाजार तक निकलेगी। पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य अतिथि गोला पार्क मेें परेड की सलामी के साथ मेले का उद्घाटन करेंगे। साढ़े 12 बजे जीआईएंडटीआई मैदान में विकास प्रदर्शनी का का उद्घाटन होगा। पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार शाम आठ बजे कमलेश्वर महादेव मंदिर के निकट सीतापुर अस्पताल प्रांगण में जागर, लोकगीत व लोकनृत्य संध्या का आयोजन होगा।
रविवार शाम से खड़ा दीया अनुष्ठान
श्रीनगर। रविवार शाम 4.35 बजे से चतुर्दशी शुरू हो रही है, जो सोमवार शाम 6.02 बजे तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालु कमलेश्वर महादेव मंदिर में रुई की बत्तियां चढ़ाएंगे। रविवार को सूर्यास्त से पहले (गोधूली वेला) खड़ा दीया अनुष्ठान भी शुरू होगा, जिसमें निसंतान दंपति रातभर हाथ में जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे। सोमवार सुबह लगभग चार बजे कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी भगवान कमलेश्वर (शिव) की पूजा और अभिषेक करेंगे। तत्पश्चात दीपक शिव को अर्पित किया जाएगा। हवन के पश्चात महंत श्री संवाद देकर दंपतियों को विदा करेंगे। अभी तक खड़ दीया अनुष्ठान के लिए लगभग 235 दंपति पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
एक हजार कमल पुष्प चढ़ाएंगे
श्रीनगर। धर्म संसद के संस्थापक स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद की ओर से उनके शिष्य मुकुंदानंद बैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर आज रात कमलेश्वर महादेव मंदिर में एक हजार कमल पुष्प चढ़ाएंगे। वहीं, मेला स्थल जीआईंएंडटीआई मैदान मेले के लिए सज गया है। मैदान में खेल-तमाशे, चर्खी, मौत का कुंआ लग गए हैं।
श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी कमलेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में रविवार रातभर चाय की व्यवस्था करेंगे। इसके लिए संघ के स्वयंसेवक मंदिर में सेवा में तत्पर रहेंगे। एसबीआई की श्रीनगर शाखा की ओर से भी चाय-पकोड़ों की व्यवस्था की गई है। पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने खड़ा दीया अनुष्ठान में आने वाले लोगों के लिए शनिवार और रविवार रात के भोजन की व्यवस्था की है।