फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   inaugration

दस बिजली परियोजना का राज्यपाल ने किया ई- उद्घाटन

विज्ञापन
inaugration
जम्मू। जेएंडके पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड प्रदेश में बिजली की समस्या का निदान कर रही है। बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू किए गए हैं। तय समय में योजनाओं का काम निपटा कर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। यह बात उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सोमवार को कश्मीर घाटी के जिलों के लिए 10 बिजली परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान कही। शोपियां, कांजीगुंड, बिजबिहाड़ा, हंजूर व अन्य जगहों पर लगी इन परियोजनाओं पर 19.51 करोड़ खर्च हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने सात बिजली परियोजनाओं की आधारशीला भी रखी। अंवतीपोरा, अनंतनाग, पहलगाम, बाटामालू, रंगपोरा, सोपोर, संगम टेकनवारी में शुरू होने वाली परियोजनाओं पर 30.35 करोड़ खर्च होंगे। कारपोरेशन के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि परियोजनाओं से पूरे कश्मीर में लगभग 35,000 परिवारों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed