फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ignoring DM's order, many banks remained closed in Kotdwar and Srinagar

Pauri News: डीएम का आदेश दरकिनार, कोटद्वार व श्रीनगर में बंद रहे कई बैंक

Sat, 28 Dec 2024 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ignoring DM's order, many banks remained closed in Kotdwar and Srinagar

विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने 28 दिसंबर (चतुर्थ शनिवार) और 29 दिसंबर (रविवार) को समस्त बैंक खुले रखने का आदेश जारी किया। लेकिन शनिवार को कोटद्वार व श्रीनगर में कई बैंक बंद रहे। लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि समस्त बैंकों को समय पर सूचन दे दी गई थी, बावजूद इसके बैंक बंद रखना संबंधित बैंक प्रशासन की लापरवाही है।
जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकाय निर्वाचन को देखते हुए बीते 27 दिसंबर की शाम समस्त बैंक खुले रखने का आदेश जारी किया। आदेश में बताया गया कि 28 दिसंबर (चतुर्थ शनिवार) और 29 दिसंबर (रविवार) को जिले के समस्त निकाय क्षेत्रों में समस्त बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के तहत 30 दिसंबर तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जिसके लिए प्रत्याशियों को बैंक खाता खोलने, अदेयता प्रमाण व चालान आदि कार्यों का संपादन करना है। जिले में नगर निगम श्रीनगर, नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका परिषद पौड़ी, दुगड्डा, नगर पंचायत थलीसैंण, सतपुली व स्वर्गाश्रम जौंक शामिल हैं। डीएम के आदेश के बावजूद कोटद्वार में कूर्मांचल सहकारी बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक, एसबीआई की देवी मंदिर शाखा, आईडीबीआई, सेंट्रल बैंक शाखाएं बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दोपहर बाद कुछ बैंकों ने शाखाएं खोली, लेकिन उनमें कर्मचारी नदारद रहे। श्रीनगर में सेंट्रल बैंक बंद रहा। पंजाब एंड सिंध बैंक व कैनरा बैंक खुले थे, लेकिन समुचित कार्मिक नहीं थे। लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि जिले के निकाय क्षेत्रों के समस्त बैंकों को ईमेल के माध्यम से समय पर सूचना भेज दी गई थी। मुख्यालय पौड़ी में सुबह निरीक्षण किया गया, सभी बैंक खुले मिले। कोटद्वार व श्रीनगर में कुछ बैंकों की शाखाओं के बंद रहने की शिकायत मिली है। जिसके लिए संबंधित बैंक प्रशासन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed